chessbase india logo

अब्दुसत्तारोव की शानदार वापसी, अर्जुन भी दूसरे स्थान पर बरकरार

by Devansh Singh - 26/06/2025

उज़्बेक्सितान के ताशकंत में चल रहे उजचैस कप 2025 का सातवाँ राउंड मेजबान देश के शीर्ष खिलाड़ी अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक की वापसी के नाम रहा, एक दिन पहले छठे राउंड में हमवतन याक़ूबबोएव नोदिरबेक से लगभग ड्रॉ खेल हारने के बाद अपनी बढ़त खोने वाले अब्दुसत्तोरोव नें सातवें राउंड में अपनी मजबूत मानसिक ताकत का परिचय देते हुए सयुंक्त बढ़त में चल रहे और शानदार मुक़ाबले खेल रहे ईरान के परहम मघसूदलू को पराजित करते हुए एक बार फिर से एकल बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय खिलाड़ियों में अर्जुन एरिगासी नें हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट से और प्रज्ञानन्दा नें रूस के यान नेपोमनिशी से ड्रॉ खेला जबकि अरविंद चितांबरम के लिए यह टूर्नामेंट एक बुरा स्वपन साबित हो रहा है और उन्हे उज्बेकिस्तान के सिंदारोव के हाथो अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पढे देवांश सिंह का यह लेख, तस्वीरे शाहिद एहमद

अब्दुसत्तोरोव नें फिर बनाई एकल बढ़त

उज़बेकिस्तान के सबसे शीर्ष खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने आज वापसी कैसे की जाती है इसका शानदार नमूना पेश किया। सफेद मोहरों से खेलते हुए अब्दुसत्तोरोव ने किंग्स पॉन ओपनिंग खेलने का निर्णय लिया तो इसके जवाब में ईरान के परहम मघसूदलू ने सिसिलियन डिफेंस का तैमनोव वेरिएशन खेला।

9वीं ही चाल पर अपने वज़ीर की तरफ कैसलिंग कर अब्दुसत्तोरोव ने अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए थे और उन्होंने परहम के राजा पर शानदार हमला कर उनके सिसिलियन डिफेंस को निस्तनाबूत कर दिया और यह जीत हासिल की। प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरणों की ओर मुड़ चुकी है और यह जीत अब्दुसत्तोरोव की बढ़त बनाए रखने में काफ़ी मददगार साबित होगी।

इससे पहले छठा चक्र इस प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक चक्रों में से एक रहा। जहाँ एक ओर रिचर्ड रैपोर्ट ने काले मोहरों से प्रज्ञानन्दा के खिलाफ खेलते हुए किंग्स इंडियन डिफेंस कैसे खेला जाए इसका खूबसूरत उदाहरण पेश किया, तो वहीं दूसरी ओर उज़बेकिस्तान के ही दोनों खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और नोदिरबेक याकुब्बोएव के बीच चली लंबी जंग अंत में याकुब्बोएव ने जीत ली। हालाँकि 131 चालों की इस बाजी में शुरू से ही याकुब्बोएव ने पकड़ बनाई हुई थी, पर अब्दुसत्तोरोव ने बराबरी हासिल कर ली थी और खेल पूर्ण रूप से ड्रॉ की ओर जा रहा था और खिलाड़ियों की 50 चालें भी होने को ही थीं, पर वहीं अब्दुसत्तोरोव से बहुत भारी भूल हो गई और वह एक आसान ड्रॉ बाजी हमवतन याकुब्बोएव से हार गए। अन्य मुकाबलों में खिलाड़ियों ने ड्रॉ पर संतुष्टि जताई थी।

सातवें अन्य निर्णायक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अरविंद चितांबरम को मेज़बान खिलाड़ी जावोखिर सिंदारोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि काले मोहरों से किंग्स इंडियन डिफेंस खेल कर अरविंद ने खुद को काफ़ी अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था, पर 32वीं चाल पर ग़लत वज़ीर से वज़ीर मारने के बाद उनकी स्थिति काफ़ी खराब हो गई और जावोखिर ने उसके उपरांत लगभग 10 चालों के अंदर ही अरविंद पर विजय प्राप्त कर ली।

रुई लोपेज़ ओपनिंग के मोर्फ़ी डिफेंस में शुरू हुई नेपोमनिशी और प्रज्ञानन्दा की बाज़ी ड्रॉ रही। हालाँकि प्रज्ञानन्दा ने काले मोहरों से खेलते हुए अपने राजा के आगे के प्यादे बढ़ाकर नेपो के राजा पर हमला करने का पूरा प्रयास किया, पर वे नेपो के डिफेंस को भेद नहीं पाए और दोनों ही खिलाड़ियों ने 57 चाल चलकर इस बाज़ी को ड्रॉ पर समाप्त करने का निर्णय लिया।

रिचर्ड रैपोर्ट और अर्जुन एरिगैसी का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। हालाँकि रिचर्ड का राजा बड़ी ही विचित्र जगह जाता दिखा, पर उन्होंने अपने राजा को प्यादों के आगे सुरक्षित पाया और खिलाड़ियों ने 26 चालों में चालें दोहराकर अंक साझा किया।

अंतिम मुकाबले में दोनों ही उज़बेकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हुई भिड़ंत ड्रॉ रही और नोदिरबेक याकुब्बोएव ने शम्सिद्दीन वोखिदोव के खिलाफ एक दबी हुई बाज़ी को बचा लिया। शम्सिद्दीन लगभग पूरे खेल में नोदिरबेक पर भारी पड़ते दिख रहे थे, पर अंत में की हुई चंद गलतियाँ शम्सिद्दीन पर काफ़ी भारी पड़ीं और वज़ीर के सामने दो हाथियों से खेलते हुए नोदिरबेक ने आसानी से खेल को ड्रॉ पर रोक दिया

अब तक के सभी मुक़ाबले

Rank after Round 7

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

w-we

K

rtg+/-

1

5

GM

Abdusattorov, Nodirbek

UZB

2767

5

0

15,50

4

0

2

0,92

10

9,2

2

9

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2782

4,5

0,5

15,25

2

2

2,5

0,28

10

2,8

3

7

GM

Sindarov, Javokhir

UZB

2710

4,5

0,5

13,75

3

1

1

1,30

10

13

4

3

GM

Maghsoodloo, Parham

IRI

2691

4

0

13,25

2

1

2,5

0,98

10

9,8

5

2

GM

Yakubboev, Nodirbek

UZB

2659

3,5

0,5

11,25

2

1

1,5

0,74

10

7,4

6

10

GM

Praggnanandhaa, R

IND

2767

3,5

0,5

10,75

2

0

1,5

-0,61

10

-6,1

7

8

GM

Rapport, Richard

HUN

2714

3

0,5

10,25

1

1

2

-0,35

10

-3,5

8

4

GM

Nepomniachtchi, Ian

FID

2757

3

0,5

10,25

0

0

2

-0,82

10

-8,2

9

6

GM

Vokhidov, Shamsiddin

UZB

2644

2

0,5

6,50

0

0

1

-0,62

10

-6,2

10

1

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

IND

2749

2

0,5

6,25

0

0

1

-1,82

10

-18,2




Contact Us