लय में लौट रहे प्रज्ञानन्दा करेंगे ग्रैंड चैस टूर से वापसी? सिंदारोव को हराया
18/05/2026 - ग्रैंड चैस टूर के पहले क्लासिकल मुक़ाबले सुपर क्लासिकल शतरंज के चार राउंड बीत चुके है और जर्मनी के विंसेंट केमर 3 अंकों के साथ एकल बढ़त पर चल रहे है जबकि भारत के प्रज्ञानन्दा, अनीश गिरी और यार्डन फारेस्ट के साथ 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है, फ़िलहाल प्रज्ञानन्दा को एक जीत मिली है और वो थी विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर जवोखिर सिंदारोव के ख़िलाफ़, अब देखना यह है कि करीब एक साल से खराब लय से जूझ रहे रहे प्रज्ञानन्दा वापसी करेंगे?