CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

भारत के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब प्रज्ञानन्दा

by Niklesh Jain - 23/06/2025

भारत के आर प्रज्ञानन्दा को अगर हम मौजूदा भारतीय पीढ़ी का सबसे पहला सितारा कहे तो यह गलत नहीं होगा , जब हम गुकेश और अर्जुन का नाम कम ही जानते थे प्रज्ञानन्दा वह पहले खिलाड़ी बने थे जिन्हे शतरंज की इस नयी पीढ़ी में सबसे पहले पहचान मिली थी और फिर निहाल और फिर अर्जुन और गुकेश ना जाने कब हर भारतीय शतरंज प्रेमी की जुबान में चढ़ गए , हर किसी की उपलब्धि हर रोज हमें हैरान और गौरान्वित कर रही थी , गुकेश नें सबसे तेज विश्व चैम्पियन बनकर सभी को पीछे छोड़ दिया तो अर्जुन नें अपनी रेटिंग से 2800 का आंकड़ा छू कर एक और इतिहास बनाया , वहीं प्रज्ञानन्दा नें सबसे पहले फीडे कैंडिडैट में जगह बनाई , पर उसके बाद प्रज्ञानन्दा अपनी लय खो बैठे पर अंततः इस वर्ष की शुरुआत में उन्होने गुकेश को हराकर पहले टाटा स्टील ,फिर मकसीम लागरेव को हराकर सुपर बेट क्लासिकल जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए । फिलहाल प्रज्ञानन्दा उजचैस के चार राउंड के बाद सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है और लाइव रेटिंग में गुकेश को पीछे छोड़ते हुए 2780 अंको के साथ अर्जुन से कुछ दशमलव अंक पीछे है , क्या प्रज्ञानन्दा अपने खेल जीवन में पहली बार देश के नंबर एक खिलाड़ी होने का गौरव हासिल करेंगे ? पढे यह लेख , PHoto - Grand Chess Tour & Shahid Ahmed



उज़चेस कप शतरंज : प्रज्ञानन्दा नें दी सिंदारोव को मात , बनाई सयुंक्त बढ़त 

ताशकंत , उज्बेकिस्तान , उज़चेस कप सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के चार राउंड के बाद भारत के आर प्रज्ञानन्दा 2 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 3 अंक बनाते हुए मेजबान देश के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक के साथ सयुंक्त बढ़त पर आ गए है ।

चौंथे राउंड में प्रज्ञानन्दा नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए क्यूजीडी ओपनिंग में उज़्बेक्सितान के सिंदारोव जावोखिर को पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की , इस जीत के साथ ही प्रज्ञानन्दा अपने खेल जीवन की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 2779 अंको पर पहुँच गए है

और अगर अगले राउंड में एक और जीत दर्ज करते है तो वह देश के वर्तमान नंबर एक खिलाड़ी अर्जुन एरीगैसी  (2782) को पीछे छोड़कर पहली बार देश के नंबर एक खिलाड़ी बन सकते है , विश्व रैंकिंग में फिलहाल अर्जुन चौंथे, प्रज्ञानन्दा पांचवें और गुकेश छठे स्थान पर है ।

इससे पहले प्रज्ञानन्दा नें दूसरे राउंड में वोखिदोव शम्सइद्दीन को पराजित किया था

चौंथे राउंड के अन्य मुकाबलों में ईरान के परहम मघसूदलू नें उज़्बेक्सितान के याक़ूबबोएव नोदिरबेक को पराजित किया

जबकि भारत के अर्जुन एरीगैसी नें अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक से , रूस के यान नेपोमनिशी नें भारत के अरविंद चितांबरम से और हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट नें उज्बेकिस्तान के वोखिदोव शम्सइद्दीन से ड्रॉ खेला । फिलहाल प्रज्ञानन्दा और अब्दुसत्तोरोव 3 अंक , अर्जुन और परहम 2.5 अंक बनाकर खेल रहे है । 

अभी तक के सभी मुक़ाबले :






Contact Us