CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

मेगनस इनविटेशनल D3 : कार्लसन की शीर्ष पर वापसी

by Niklesh Jain - 16/03/2021

मेल्टवाटर चैम्पियन चैस टूर के पांचवें टूर्नामेंट मेगनस इनविटेशनल मे आखिरकार विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें राउंड रॉबिन लीग चरण के आखिरी दिन शीर्ष पर वापसी करते हुए प्ले ऑफ मे प्रवेश किया । दो दिन के खेल के बाद अनीश गिरि से आधा अंक पीछे चल रहे कार्लसन नें आखिरी दिन जीत से शुरुआत करते हुए चार ड्रॉ खेले और कुल 3 अंक जोड़े पर अनीश गिरि को इयान नेपोंनियची के हाथो हार का खामियाजा भुगतना पड़ा और अंतिम दिन चार ड्रॉ के साथ वह 2 अंक ही जोड़ सके और इस तरह दिन के समापन पर कार्लसन 10.5 अंको के साथ पहले तो अनीश 10 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहे । प्ले ऑफ मे वेसली सो ,नाकामुरा ,अलीरेजा ,मकसीम , नेपोंनियची और अरोनियन जगह बनाने मे कामयाब रहे । आज से बेस्ट ऑफ टू के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले खेले जाएँगे पढे यह लेख 



चैम्पियन चैस टूर मेगनस इनविटेशनल शतरंज – कार्लसन लौटे शीर्ष पर 

मेल्टवाटर चैम्पियन चैस टूर के पांचवे पड़ाव मेगनस इन्विटेशनल में राउंड रॉबिन चरण के तीसरे और अंतिम दिन विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें शीर्ष पर वापसी कर ली और पहले स्थान के साथ प्ले ऑफ में प्रवेश किया जबकि कल तक सबसे आगे चल रहे नीदरलैंड के अनीश गिरि दूसरे स्थान के साथ अगले दौर में पहुंचे ।

मेगनस नें दिन की शुरुआत अर्जेन्टीना के एलन पीचोट पर जीत के साथ की

और इसके बाद यूएस के वेसली सो ,हिकारु नाकामुरा,लेवोन अरोनियन और रूस के डेनियल डुबोव से लगातार चार बाजी ड्रॉ खेलकर कुल 10.5 अंक बना लिए 

वही अनीश की शुरुआत अमेरिका के नाकामुरा से ड्रॉ तो रूस के इयान नेपोंनियची से हारकर हुई

और इसके बाद उन्होने लगातार तीन ड्रॉ खेले और कल के अपने स्कोर में सिर्फ 2 अंक ही जोड़ 10 अंक बना सके ।

अगले दौर में इनके अलावा यूएस के वेसली सो (9.5 अंक),हिकारु नाकामुरा (9 अंक ) ,रूस के इयान नेपोंनियची,फ्रांस के मकसीम लागरेव और फीडे के अलीरेजा फिरौजा (8.5 अंक ),यूएस के लेवोन अरोनियन (8 अंक ) पहुँचने में कामयाब रहे ।

प्लेऑफ के मुक़ाबले 

अब क्वाटर फाइनल मुकाबलों में कार्लसन अरोनियन से

, अनीश मकसीम लागरेव से

,वेसली अलीरेजा से

और नाकामुरा नेपोंनियची से टकराएँगे । 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us