CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 : एक मैच जीतने पर मिलेंगे 1.60 करोड़ रुपेय

by Niklesh Jain - 02/09/2024

सिंगापुर ( निकलेश जैन ) भारत के 18 वर्षीय डी गुकेश और चीन के 31 वर्षीय मौजूदा विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन के बीच विश्व चैंपियनशिप 2024 मैच के लिए विश्व शतरंज संघ ( फीडे ) ने आधिकारिक नियमों की घोषणा कर दी है। 25 नवंबर से शुरू हो रहे इस मैच में कुल 14 क्लासिकल खेल खेले जाएंगे। जो खिलाड़ी 7.5 अंक या उससे अधिक स्कोर करेगा, वह विश्व चैंपियनशिप मैच जीतेगा। अगर चौदह खेलों के बाद स्कोर बराबर रहता है, तो टाई-ब्रेक मुक़ाबले खेले जाएंगे। 2023 के पिछले मैच की तुलना में इस बार टाई-ब्रेक के नियमों में बदलाव किया गया है। मैच का कुल पुरस्कार राशि 2.5 मिलियन डॉलर है। पढे यह लेख 



डिंग और गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 :फीडे नें की आधिकारिक नियमों की घोषणा 

मैच में 14 क्लासिकल मुकाबले होंगे। प्रत्येक खेल के लिए समय नियंत्रण होगा: पहले 40 चालों के लिए 120 मिनट, उसके बाद शेष खेल के लिए 30 मिनट, और चाल 41 से 30-सेकंड की वृद्धि।

पुरस्कार राशि: - मैच की कुल पुरस्कार राशि 20.7 करोड़ रुपेय (लगभग 2.5 मिलियन डॉलर ) है, जिसमें खेल के परिणामों के आधार पर वितरण किया जाएगा। - 

प्रत्येक खिलाड़ी को हर खेल जीतने के लिए 1.65 करोड़ रुपेय (लगभग 200,000 डॉलर) मिलेंगे।

  शेष पुरस्कार राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी।

मैच कार्यक्रम 

यदि विजेता का निर्णय टाई-ब्रेक पर होता है, तो पुरस्कार राशि इस प्रकार विभाजित की जाएगी: विजेता को 10.72 करोड़ रुपेय (लगभग 1,300,000 डॉलर ) और उपविजेता को 9.89 करोड़ रुपेय (लगभग 1,200,000 डॉलर) मिलेंगे।

देखे हिन्दी चैसबेस इंडिया का खास विडियो






Contact Us