पंजाब केसरी नेशनल अमेच्यौर - शुभम शुक्ला सबसे आगे
15/11/2018 -जालंधर में चल रही सातवी राष्ट्रीय अमेच्यौर शतरंज स्पर्धा में हर राउंड में बदलते समीकरणों के बीच 9 राउंड के बाद पंजाब के शुभम शुक्ला 7.5 अंको के साथ एकल बढ़त पर चल रहे है । जबकि उनके ठीक पीछे मौजूदा विश्व शतरंज चैम्पियन पंजाब के ही अरविंदर प्रीत सिंग ,राम प्रकाश जैसे खिलाड़ी सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे । हालांकि महाराष्ट्र के इंद्रजीत महिंदरकर ,जम्मू कश्मीर के सोहम कामोत्रा और बंगाल के सम्राट घोरई भी 7 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान के साथ साथ खिताब के भी दावेदार है । अब पूरी तरह से विजेता का नाम इस बात पर निर्भर होगा की कौन अंतिम दो राउंड में दबाव से बचकर अपना बेहतरीन खेल दिखाता है । खैर बात करे आयोजन की तो पंजाब केसरी समूह नें एक बार फिर शतरंज खेल के लिए अपना सम्मान दिखाते हुए शानदार इंतजाम किए है और खेल को पंजाब राज्य में एक बड़े स्तर पर आगे ले जाने का काम किया है । पढे यह लेख