CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

नॉर्वे शतरंज : जीत के साथ खोला अर्जुन नें खाता , कार्लसन से करीबी बाजी हारे गुकेश

by Niklesh Jain - 27/05/2025

नॉर्वे शतरंज की शुरुआत उसी अंदाज में हुई जैसी की उम्मीद की जा रही थी और पहले ही दिन कई शानदार बाज़ियाँ लोगो को देखने के लिए मिली । सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र था भारत के विश्व चैम्पियन डी गुकेश और दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैगनस कार्लसन के बीच हुआ मुक़ाबला , सफ़ेद मोहोरे से खेल रहे कार्लसन इस बेहद करीबी मुक़ाबले को अंतिम समय में जीतने में सफल रहे और गुकेश के लिए दिल तोड़ने वाली हार रही । वहीं विश्व नंबर 2 हिकारु नाकामुरा नें हमवतन फबियानों करूआना को पराजित कर जीत के साथ खाता खोला , वहीं भारत के अर्जुन एरिगैसी नें चीन के वे यी को टाईब्रेक में मात देते हुए अपने अभियान की शुरुआत की , महिला वर्ग में भारत को कोनेरु हम्पी नें हमवतन आर वैशाली को पराजित करते हुए जीत से आरंभ किया तो चीन की लेई टिंगजे नें हमवतन विश्व चैम्पियन जू वेंजून को और उक्रेन की एना मुजयचूक नें स्पेन की सारासदात को टाईब्रेक में मात देते हुए जीत दर्ज की । Photo: Norway Chess / Michal Walusza



नॉर्वे शतरंज राउंड 1 - कार्लसन से हारे गुकेश , हम्पी नें वैशाली को हराया , वे यी से टाईब्रेक में जीते अर्जुन

नॉर्वे शतरंज का पहला दिन हमेशा की तरह बहुत रोमांचक रहा और कारण है इसका फॉर्मेट , पहले तो क्लासिकल मुक़ाबले में शुरुआती 40 चालों में खिलाड़ियों को बिना किसी अतिरिक्त समय की वृद्धि के 2 घंटे दिये जाते है और उसके बाद हर चाल पर सिर्फ 10 सेकंड जुडते है इससे खेल में परिणाम आने की संभावना काफी बढ़ जाती है !

कार्लसन - गुकेश

पहले राउंड में ही होने वाले गुकेश और कार्लसन के मुक़ाबले पर सबकी नजरे लगी हुई थी और मुक़ाबला हुआ भी बेहद रोमांचक कार्लसन नें कुईं पान ओपनिंग में लंदन सिस्टम से खेल का आरंभ किया और खेल में एक समय तक गुकेश बिलकुल बराबरी की स्थिति में थे पर

अंतिम समय में जब उनके पास कुछ सेंकड़ बचे थे वजीर बनाने के लिए उन्होने अपने घोडा कुर्बान कर दिया , सब कुछ ठीक और खेल बराबर ही था पर 46वीं चाल में हाथी की जगह वजीर से शह देने की भूल कर बैठे और कार्लसन नें खेल अपने नाम कर लिया ।

अर्जुन - वे यी

वहीं दुनिया के नंबर 3 खिलाड़ी भारत के अर्जुन एरी गैसी नें फटाफट शतरंज में अपनी काबलियत दिखाई , काले मोहोरे से चीन के वे यी के साथ उनकी बाजी बेनतीजा रही और उसके बाद उन्होने टाईब्रेक में वे यी को लगभग एकतरफा अंदाज में पराजित करते हुए राउंड अपने नाम किया , हालांकि क्लासिकल मुक़ाबला जीतने पर जहां तीन अंक मिलते है टाईब्रेक जीतने पर खिलाड़ियों को 1.5 अंक मिलते है ।

दिन के तीसरे मुक़ाबले में फबियानों करुआना को पराजित करते हुए हिकारु नाकामुरा नें अपने अभियान की शानदार शुरुआत की

पहले राउंड के बाद की स्थिति

वहीं महिला वर्ग में भारत की कोनेरु हम्पी नें हमवतन आर वैशाली को मात देते हुए अपना खाता खोला और एकल बढ़त कायम कर ली है

तो विश्व चैम्पियन जू वेंजून को हमवतन लेई टिंगजे से टाईब्रेक में हार का सामना करना पड़ा

स्पेन की सारासदात को उक्रेन की एना से टाईब्रेक में हार मिली

पहले राउंड के बाद की स्थिति , भारत की हम्पी 3 अंको के साथ एकल बढ़त पर है

सभी मुक़ाबले !





Contact Us