chessbase india logo

प्रदीप पाठक बने सीनियर उत्तर प्रदेश शतरंज चैम्पियन

by Nitesh srivastava - 19/10/2019

अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख में उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स चेस एसोसिएश ने संबंध चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद के आयोजन में गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज में 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आईटीएस कप यूपी स्टेट फीडे रेटेड सीनियर चेस चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन हुआ। 8 राउण्ड की प्रतियोगिता में 7 अंक बनाकर खिताब के लिए प्रयागराज के प्रदीप पाठक और वाराणसी के दिलीप त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दावेदारी पेश की लेकिन टाइब्रेक के आधार पर चैम्पियनशिप का खिताब प्रदीप पाठक (2162) ने नाबाद रहते हुए अपने नाम कर लिया। उपविजेता का खिताब दिलीप त्रिपाठी (1770) ने जीता। वहीं 6.5 अंक अपने बेहतरीन खेल से सभी को अचंभित कर गाजियाबाद के प्रभव अग्रवाल (1403) तीसरे स्थान पर रहे। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद के आयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 25 जिलों के 113 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर टूर्नामेण्ट को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। प्रतियोतियोगि के टॉप सीटेड खिलाड़ी हरि ओम शर्मा (2169) रहे। वहीं टूर्नामेण्ट डायरेक्टर चारुल भटनागर ने बताया कि इस यूपी स्टेट सीनियर फीडे रेटेड टूर्नामेण्ट से उत्तर प्रदेश को करीब 15 नवोदित फीडे रेटेड खिलाड़ियों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 30 हजार रुपये थी।  

प्रदीप पाठक: बने टूर्नामेण्ट के सरताज

गागाजियाबाद में आयोजित यूपी स्टेट सीनियर फीडे रेटेड चैम्पियनशिपक का खिताब प्रयागराज के प्रदीप पाठक ने अपराजित रहते हुए आठ राउण्ड के मैच में 7 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया।

 

डाक विभाग में कार्यरत प्रयागराज के प्रदीप पाठक ने शह मात के इस खेल में अपनी बादशाहत साबित करने के लिए अपने शानदार खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उन्हें दूसरी सीटिंग मिली थी। आठ राउण्ड के मैच में उन्होंने अपराजित रहते हुए 7 अंक बनाया। प्रतियोगिता के आखिरी राउण्ड में उन्होंने टॉप सीटेड हरि ओम शर्मा को अपने मोहरों के चक्रव्यूह में फंसाकर शानदार मात दी और उनके चैम्पियन बनने के सपने को धूमिल कर खुद प्रतियोगिता के सरताज बन बैठे। पूरे टूर्नामेण्ट में उन्होंने छह खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की तो वहीं दो खिलाड़ियों ने उन्होंने ड्रा खेला। प्रदीप को खिताब की चमचमाती ट्राफी के साथ आठ हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी मिली।

दिलीप त्रिपाठी: टाइब्रेक ने बिगाड़ा खेल बने उपविजेता

वाराणसी के दिलीप त्रिपाठी ने भी प्रतियोगिता में 7 अंक बनाए लेकिन टाइब्रेक के आधार पर उन्हें उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता में चौथे सीटेड खिलाड़ी वाराणसी के दिलीप त्रिपाठी ने भी अपना शानदार खेल खेलते हुए अपराजित रहते हुए 7 अंक बनाए और अंक तालिक में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज को गए। लेकिन टाइब्रेक के आधार पर इन्हें उपविजेता का खिताब मिला।

आठ राउण्ड के मैच में उन्होंने भी छह खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की और दो खिलाड़ियों से अपने मैच ड्रा खेले। अपने प्रदर्शन से इन्होंने अपनी लाइव रेटिंग में 29 अंकों का इजाफा भी किया। उपविजेता बनने पर इन्हें शानदार शील्ड के साथ छह हजार की पुरस्कार राशि भी मिली।

प्रभव अग्रवाल: तीसरे स्थान के साथ रेटिंग में शतकीय अंकों की बढ़त हासिल की।

यूपी स्टेट सीनियर फीडे रेटेड चेस चैम्पियनशिप में अपने खेल अपने प्रतिद्धद्धियों को हैरत में डालने वाले गाजियाबाद के 13 वर्षीय प्रभव अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला। प्रभव ने अपराजित रहते हुए 6.5 अंक बनाए और अपनी लाइव रेटिंग में शानदार 178 अंकों की बढ़त हासिल की। अपने विजय अभियान में इन्होंने पांच प्रतिद्धद्धियों को जहां धरासाई किया। वहीं 3 खिलाड़ियों से ड्रा खेला।

प्रतियोगिता के दौरान यह नन्ही बच्ची अपनी चालों को गंभीरता से सोचते हुए।

प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर 6 अंक बनाकर गाजियाबाद के विपिन शमी (1664) रहे। पांचवे स्थान पर वाराणसी के सरफराज अहमद (1622) रहे। छठें स्थान पर लखनउ के स्कंद त्रिपाठी (1561) रहे। स्कंद ने अपने खेल से अपनी लाइव रेटिंग के लिए 68 अंकों की प्राप्ति की।

सातवें स्थान पर लखनउ के तनिष्क गुप्ता (1748) रहे।

 

आठवें स्थान पर गोरखपुर के बेहतरीन खिलाड़ी शशि प्रकाश (1669) रहे। प्रतियोगिता के सातवें राउण्ड में लखनउ के अनुज यादव के खिलाफ शशि प्रकाश ने शानदार जीत दर्ज की।
नौवें स्थान पर आगरा के ईशान लावनिया (1831) रहे।

दशवें स्थान पर कानपुर के विकास निषाद (1638) रहे। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान के खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधितव करेंगे।
इस चैम्पियनशिप में महिला खिलाड़ियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बलिया की रिया मिश्रा(1460) ने 5 अंक बनाकर बेस्ट गर्ल्स का खिताब जीत लिया। रिया ने अपनी लाइव रेटिंग के लिए 25 अंक हासिल किए।

प्रतियोगिता में बेस्ट स्कूल का खिताब प्रेस्डियम स्कूल ने अपने नाम किया। इनके चार खिलाड़ी प्रभव अग्रवाल, काव्य अग्रवाल, प्रनव अग्रवाल, मानिक्या नेगी ने सर्वाधिक 22 अंक अर्जित कर बेस्ट स्कूल का खिताब अपने नाम कर लिया।

फोटो गैलरी मे देखिये टूर्नामेंट की झलकिया

ITS Cup UP State Senior FIDE Rated Chess Championship 2019 Event Code: 230000/UP(S)/2019

Final Ranking after 8 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 
12Pathak PradeepIND21627,00,540,044,0
24Dileep TripathiIND17707,00,538,041,0
330Prabhav AggarwalIND14036,50,042,044,0
410Shami Vipin K.IND16646,00,038,042,0
515Ahmed SarfarazIND16226,00,036,539,5
618Tripathi SkandIND15616,00,036,538,5
75Tanishq GuptaIND17486,00,036,039,0
89Shashi PrakashIND16696,00,036,039,0
93Lawaniya EshanIND18316,00,035,038,5
1012Vikash NishadIND16386,00,034,037,0
118Kavya AggarwalIND16775,50,040,543,5
121Sharma Hari O.M.IND21695,50,039,544,0
1313Shahab Ahmad FarooquiIND16305,50,037,541,0
1423Mathew SunnyIND14775,50,037,540,5
157Dutta SarthakIND17245,50,036,039,0
1620Utkarsh BhatnagarIND15305,50,035,539,0
1714Swapnil RajIND16285,50,033,536,5
1835Arnav DhamijaIND13545,50,033,036,5
1917Rajendra GuptaIND16065,50,031,034,0
2019Rituraj SinghIND15335,50,031,034,0
2125Mohd. Arshi KhanIND14695,50,030,533,0
2232Ajay Santhosh ParvathareddyIND13865,00,038,040,5
2324Pranav AggarwalIND14715,00,037,540,0
2427Aditya PantIND14525,00,037,040,5
256Ahmad SayeedIND17315,00,035,539,5
2626Mishra RiyaIND14605,00,034,036,5
2722Manikya NegiIND14825,00,034,036,0
2816Gaha NarayanIND16095,00,033,536,0
2938Jindal AabhasIND13035,00,033,535,5
3036Shrikant TyagiIND13265,00,033,534,5
3142AIMYash SrivastavaIND12415,00,033,036,0
3246Kamlesh Kumar KesharwaniIND12205,00,031,534,0
3339Mitravind JainIND13015,00,030,532,0
3453Bhatnagar ShabdIND11395,00,029,532,5
3537Gupta AnikaIND13065,00,029,532,5
3658Shubhi GuptaIND11165,00,029,531,5
3798Rohit RaghavanIND05,00,026,027,5
3811Hariom SolankiIND16594,50,037,041,0
3933Arjun SinghIND13714,50,033,536,5
4051Yashvardhan SagarIND11634,50,033,036,0
4128Shivam PandeyIND14154,50,029,532,5
4244Riya TewariIND12384,50,029,031,5
4355Indra Shyam SinghIND11224,50,027,530,0
4457Suryansh ChoudharyIND11184,50,026,528,5
4529Anuj YadavIND14094,00,034,536,5
4621Rahul Kant SharmaIND15084,00,033,034,5
4745Ujjwal ChauhanIND12284,00,032,535,5
4866Bhavishya ChauhanIND10644,00,032,535,5
4947Maaz IqubalIND11984,00,032,535,0
5052Aditya SinghIND11534,00,031,034,0
5171Mohammed Iliyas KhanIND10324,00,031,034,0
5234Gauraang GoyalIND13714,00,030,533,5
5368Amish SharmaIND10514,00,030,532,5
5476Aditya Kumar SinghIND04,00,030,032,0
5583Daksh GoyalIND04,00,029,532,0
56100Sandeep ChaurasiaIND04,00,029,032,0
57113Yugank MauryaIND04,00,029,032,0
5882Chandra Prakash TiwariIND04,00,028,531,5
5984Dhruv RaghavIND04,00,027,530,5
6056Lakshay GoswamiIND11204,00,027,529,5
6162Tejaswa TiwariIND11074,00,027,030,0
6243Divyansh PandeyIND12414,00,027,029,5
6369Gopalakrishnan GIND10354,00,026,028,0
6450Aggarwal TashnaIND11704,00,026,028,0
6587Goral BajajIND04,00,025,028,0
6693Pradyun SrinivasanIND04,00,024,026,5
67108Vasav RastogiIND04,00,024,025,5
6867Gautam NegiIND10524,00,023,524,5
6940Darsh AggarwalIND12683,50,034,036,0
70109Vatsal NarainIND03,50,031,034,0
7141Prabindra Mani VermaIND12523,50,029,532,0
7259Nayan KrishnaIND11153,50,029,530,5
7370Kaustubh KesarwaniIND10323,50,028,531,0
74107Vansh PandeyIND03,50,027,029,5
75101Sankalp MishraIND03,50,025,027,0
7691Kovid GuptaIND03,50,022,524,5
7731Dinesh SinhaIND13983,00,033,537,5
7849Astha RastogiIND11913,00,031,034,0
7961Prakhar TripathiIND11113,00,030,532,5
8054Sujal SuriIND11333,00,030,531,0
8164Prashant SinghIND10813,00,030,033,0
8260Aadit AgarwalIND11143,00,029,031,0
8348Azad Singh VermaIND11973,00,028,530,5
84112Yashovardhan PatelIND03,00,028,530,0
8575Aditi MalaviyaIND03,00,028,028,5
8665Ishant SinghIND10793,00,027,530,0
87105Somiya HasijaIND03,00,023,024,0
8889Karun KumarIND03,00,023,023,5
89104Somil KumarIND03,00,022,524,5
9097Rishi KantIND03,00,022,024,0
91106Sparsh RuhalIND03,00,019,020,5
92102Shikhar KesarwaniIND02,50,028,530,5
9381Ayush AgarwalIND02,50,026,527,0
9472Bhavya HasijaIND10282,50,024,525,5
95111Yadu KrishnaIND02,50,023,525,5
9680Aryan PanditIND02,50,023,525,5
97103Shivam MauryaIND02,50,022,523,5
9873Aadya SinghIND02,50,021,522,5
9974Abhash TripathiIND02,50,021,522,0
10088Harsh KesarwaniIND02,50,020,522,5
10163Shukla DeepakIND11002,00,028,030,5
10299Samarth LakhanpalIND02,00,026,529,0
10378Amitabh JainIND02,00,026,028,5
10477Amit KumarIND02,00,025,526,5
10585Divya MalviyaIND02,00,024,024,5
10694Pranav RastogiIND02,00,023,023,5
10786Gaurav ShuklaIND01,50,026,028,5
10892Kriday SinghIND01,50,024,025,0
109110Vedant KansalIND01,00,019,021,0
11079Aryan AgrawalIND00,00,022,023,0
11195Prasoon SinghIND00,00,020,021,0
96Praveen KumarIND00,00,020,021,0
11390Khushboo VermaIND00,00,019,520,5