CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

टाटा स्टील चैलेंजर्स : R4: भारत के अर्जुन सबसे आगे

by Niklesh Jain - 19/01/2022

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के साथ उसी स्थान पर चैलेंजर्स के मुक़ाबले भी खेले जा रहे है और फिलहाल भारत के अर्जुन एरिगासी तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 3.5 अंक बनाकर एकल बढ़त पर चल रहे है । पहला राउंड ड्रॉ खेलकर शुरुआत करने वाले अर्जुन नें उसके बाद जीत की हैट्रिक लगा दी है ।अर्जुन नें दूसरे राउंड में नीदरलैंड के मैक्स वरमेरदम को ,तीसरे राउंड में बेल्जियम के डेनियल धारधा को और अब चौथे राउंड में जर्मनी के रोवेन वोगेल को पराजित करते हुए ना सिर्फ एकल बढ़त बना ली है बल्कि वह विश्व टॉप 100 में जगह बनाने के भी बेहद करीब पहुँच गए है । पढे यह लेख और देखे अर्जुन के मुकाबलों के विडियो विश्लेषण 



टाटा स्टील चैलेंजर : भारत के अर्जुन एरिगासी एकल बढ़त पर 

विज्क आन ज़ी , नीदरलैंड ( निकलेश जैन ) टाटा स्टील चैलेंजर शतरंज टूर्नामेंट के चार राउंड के बाद भारत के अर्जुन एरिगासी 3.5 अंक बनाकर एकल बढ़त पर चल रहे है । पहला मैच ड्रॉ खेलने के बाद अर्जुन लगातार तीन जीत दर्ज कर चुके है ,

चौंथे राउंड में अर्जुन नें जर्मनी के रोवेन वोगेल को पराजित किया ,काले मोहरो से अर्जुन नें किंग्स इंडियन डिफेंस ओपनिंग में 34 चालों मे खेल जीता ।

इस मैच का विडियो विश्लेषण  हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से 

राउंड 3 में अर्जुन की जीत

राउंड 2 में अर्जुन की जीत 

अर्जुन फिलहाल लाइव रेटिंग में 2642 अंको के साथ विश्व शीर्ष 100 में प्रवेश करने के बेहद करीब है ।

प्रतियोगिता में दूसरे भारतीय खिलाड़ी सूर्या शेखर गांगुली नें बेल्जियम के डेनियल धारधा से बाजी ड्रॉ खेली और वह फिलहाल 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है ।

राउंड 4 के परिणाम 

 

 

अर्जुन से ठीक पीछे 3 अंक बनाकर चेक गणराज्य के थाई डान वान और रूस के मुरजिन बोलोदार ख़िताबी दावेदार बने हुए है । 

देखे अब तक के सभी मुक़ाबले 






Contact Us