CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

निहाल की शानदार जीत ,स्पीडचैस सेमी फाइनल पहुंचे

by Niklesh Jain - 03/12/2021

भारत के 17 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें अब चेस डॉट कॉम स्पीड चेस के क्वाटर फाइनल मे एक और कारनामा करते हुए विश्व के नंबर 11 के खिलाड़ी हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को एकतरफा अंदाज मे पराजित कर दिया है और इसके साथ ही अब यह तय हो गया है  की सेमी फाइनल मे उनका मुक़ाबला फबियानो करूआना या वेसली सो मे से किसी एक खिलाड़ी से होगा । निहाल नें क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे रिचर्ड को 5+1 , 3+1 और 1+1 तीनों फॉर्मेट मे पराजित कर कुल 18-9 के बड़े अंतर से मात दी और किसी भी फॉर्मेट मे रिचर्ड को वापसी का या बराबरी हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया । पढे यह लेख और देखे सारे मुक़ाबले । 



हंगरी के रिचर्ड को हरा भारत के निहाल स्पीड चैस के सेमी फाइनल मे

 भारत के 17 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नित नए कारनामे करते हुए विश्व शतरंज मे अपनी पकड़ बनाते जा रहे है और इसी क्रम मे उन्होने चेसकॉम द्वारा हर वरह होने वाली स्पीड चैस ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप के सेमी फाइनल मे जगह बना ली है और ऐसा करने वाले वह पहले जूनियर भारतीय खिलाड़ी बन गए है ।

निहाल नें कल रात खेले गए क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे विश्व नंबर 11 हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को लगभग एकतरफा मुक़ाबले मे मात देते हुए सभी को हैरान कर दिया । कुछ दिनो पहले उन्होने रुस के विश्व नंबर 10 अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई थी 

स्पीड चैस के फॉर्मेट के अनुसार सबसे पहले सेट मे निहाल और रिचर्ड के बीच 8 ब्लिट्ज़ मुक़ाबले हुए जिसमें दोनों खिलाड़ियों को 5 मिनट + 1 सेकंड का समय दिया गया जिसमें निहाल नें 4.5-3.5 से सेट जीत लिया । दूसरे सेट मे दोनों खिलाड़ियों को 3 मिनट + 1 सेकंड का समय दिया गया और कुल 9 मुक़ाबले और इस बार निहाल और बेहतर स्कोर 6-3 से सेट जीतने मे कामयाब रहे । 

तीसरे सेट में 1+1 मिनट प्रति खिलाड़ी के 10 मुक़ाबले हुए और निहाल ने बिलकुल एकतरफा अंदाज में 7.5-2.5 के स्कोर से तीसरे सेट में जीत हासिल की और कुल मिलाकर 18 – 9 के बड़े अंतर से क्वाटर फाइनल अपने नाम कर लिया । 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us