CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

सेंट लुईस रैपिड & ब्लिट्ज़ : हरिकृष्णा आएंगे नजर

by Niklesh Jain - 04/09/2020

शतरंज ओलंपियाड के खत्म होने के बाद हर शतरंज प्रेमी बेसब्री से अगले सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा है तो दोस्तो आपको बता दे की आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और अच्छी बात यह है की इस आने वाले टूर्नामेंट मे आपको भारत के पेंटाला हरिकृष्णा भी खेलते हुए नजर आएंगे । दरअसल इस वर्ष सेंट लुईस चेस क्लब का प्रतिष्ठित शतरंज चैंपियनशिप ऑन द बोर्ड ना होकर ऑनलाइन खेली जाएगी । एक बार फिर आपको विश्व के चोटी के खिलाड़ी इसमें नजर आएंगे । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ,हिकारु नाकामुरा ,फबियानों करूआना  जैसे कई नाम इसमें शामिल है। प्रतियोगिता मे राउंड रॉबिन आधार पर रैपिड और ब्लिट्ज़  के मुक़ाबले खेले जाएँगे । प्रतियोगिता 15 से 19 सितंबर के दौरान खेली जाएगी । पढे यह लेख 



सेंट लुईस शतरंज – विश्व के चुनिन्दा 10 खिलाड़ियों मे भारत के हरिकृष्णा आएंगे नजर सेंट लुईस ।

सेंट लुईस क्लब अमेरिका के प्रतिष्ठित शतरंज चैम्पियन शो डाउन को इस वर्ष ऑनलाइन ही खेला जा रहा है और इस बार भारत के पेंटाला हरिकृष्णा इसमें पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे । 2 लाख 50 हजार अमेरिकन डॉलर ( 1 करोड़ 87 लाख ) की पूरुष्कार राशि वाले टूर्नामेंट मे विश्व के 10 दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे

हरिकृष्णा के अलावा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन

अर्मेनिया के लेवान अरोनियन 

फीडे के अलीरेजा फिरौजा ,

रूस के इयान नेपोंनियची और अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक

और मेजबान अमेरिका के हिकारु नाकामुरा

,वेसली सो

फबियानों करूआना

,लिनियर दोमेंगेज खेलते नजर आएंगे ।

आपको यूएसए के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी जेफ्री जियांग भी इसमें शिरकत करते नजर आएंगे 

Schedule

DATEtIME*EVENT
Sept. 151:00 PMRapid Round 1
2:15 PMRapid Round 2
3:30 PMRapid Round 3
Sept. 161:00 PMRapid Round 4
2:15 PMRapid Round 5
3:30 PMRapid Round 6
Sept. 17 1:00 PMRapid Round 7
2:15 PMRapid Round 8
3:30 PMRapid Round 9
Sept. 18 1:00 PMBlitz Round 1
1:25 PMBlitz Round 2
1:50 PMBlitz Round 3
2:15 PMBlitz Round 4
2:30 PMBreak
2:45 PMBlitz Round 5
3:10 PMBlitz Round 6
3:35 PMBlitz Round 7
4:00 PMBlitz Round 8
4:25 PMBlitz Round 9
Sept. 191:00 PMBlitz Round 1
1:25 PMBlitz Round 2
1:50 PMBlitz Round 3
2:15 PMBlitz Round 4
2:30 PMBreak
2:45 PMBlitz Round 5
3:10 PMBlitz Round 6
3:35 PMBlitz Round 7
4:00 PMBlitz Round 8
4:25 PMBlitz Round 9

*All times are Central Time*

 

फॉर्मेट – प्रतियोगिता मे राउंड रॉबिन आधार पर पहले 9 रैपिड मुक़ाबले होंगे और उसके बाद दोहरे राउंड रॉबिन के आधार पर 18 ब्लिट्ज मुक़ाबले खेले जाएँगे ।

 

 

 





Contact Us