CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

फीडे ग्रां प्री 2022: फ़ाइनल : नाकामुरा -अरोनियन की बाजी बराबरी पर छूटी

by Niklesh Jain - 16/02/2022

फीडे ग्रां प्री के पहले पड़ाव बर्लिन ग्रां प्री में यूएसए के हिकारु नाकामुरा और लेवोन अरोनियन के बीच फाइनल मुक़ाबले का पहला राउंड वैसे तो बराबरी पर समाप्त हुआ पर इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब पडला अरोनियन के पक्ष में झुकता नजर आया । फीडे कैंडीडेट में अंतिम दो स्थान को भरने के लिए फीडे ग्रां प्री ही आखिरी सीढ़ी है और जब अब पहला टूर्नामेंट खत्म होने को है फिलहाल अरोनियन और नाकामुरा ही उस दौड़ में सबसे आगे नजर आते है । काले मोहरो से मुक़ाबले को ड्रॉ खेलने के बाद जब अरोनियन सफ़ेद मोहरो से दूसरा मुक़ाबला खेलेंगे उनके खिताब जीतने की जोरदार संभावना होगी । पढे यह लेख 



फीडे ग्रां प्री फाइनल - बेनतीजा रही पहली बाजी 

अमेरिका के दो दिग्गज खिलाड़ी लेवोन अरोनियन और हिकारु नाकामुरा के बीच बाजी ड्रॉ पर समाप्त हुई ।

सफ़ेद मोहरो से खेल रहे हिकारु नें राय लोपेज ओपनिंग मे खेल को रोचक बनाने की कोशिश की

पर लेवोन अरोनियन के अनुभव और शानदार चालों से खेल मे हिकारु कभी भी बढ़त नहीं बना सके 

अंत मे जब खेल खत्म हुआ तब नाकामुरा बोर्ड पर दो वजीर बना चुके थे पर लेवोन नें लगातार शह देते हुए मैच ड्रॉ करा लिया 

अब देखना होगा की क्या सफ़ेद मोहरो से अरोनियन जीत हासिल करेंगे यह नाकामुरा इस मैच को जीतकर फीडे कैंडीडेट की ओर कदम बढ़ाएँगे 

 





Contact Us