CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

एमजी टूर ग्रांड फ़ाइनल- डिंग नें दिया कार्लसन को झटका

by Niklesh Jain - 10/08/2020

मेगनस कार्लसन टूर के ग्रांड फ़ाइनल का पहला दिन ही काफी रोमांचक शतरंज के मुक़ाबले लेकर आया और दोनों ही सेमी फ़ाइनल के मुक़ाबले टाईब्रेक के माध्यम से ही तय हुए सबसे पहले बात करे सबसे रोचक मुक़ाबले की तो मेगनस कार्लसन और डिंग लीरेन के बीच पहले ही दिन अरमागोदेन की नौबत आ गयी और चीन के डिंग काले मोहरो से ड्रॉ खेलते हुए पहले दिन बाज मारकर ले गए । हालांकि पहले दिन कार्लसन के इंटरनेट की खराबी भी उन्हे हार का कारण बनी जबकि नाकामुरा और डुबोव के पहले दिन का निर्धारण ब्लिट्ज मुकाबलों से हुआ जहां नाकामुरा नें बाजी मार ली और 3.5-2.5 से पहला दिन अपने नाम किया । पहले दिन हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह ,नूबैरशाह ,पूर्व नेशनल  सबजूनियर चैम्पियन अमृता मोकल और फीडे इंस्ट्रक्टर अतुल दहाले नें अपना विश्लेषण भी दिया । पढे यह लेख 



टूर ग्रांड फ़ाइनल – चीन के डिंग नें कार्लसन को हराकर बनाई बढ़त 

ऑनलाइन शतरंज के सबसे बड़ी पुरूष्कार राशि 2.25 करोड़ के लिए जंग शुरू हो गयी है और पहले दिन बेस्ट ऑफ फाइव सेमी फ़ाइनल के राउंड 1 के मुक़ाबले खेले गए । 

सबसे बड़ी खबर रही विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन की टाईब्रेक में चीन के डिंग लीरेन के हाथो हार । दोनों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला । सबसे पहले चार रैपिड मुक़ाबले हुए जिसमें  पहले ही मुक़ाबले में डिंग नें कार्लसन को पराजित करते हुए 1-0 से बढ़त हासिल कर ली पर दूसरे ही मुक़ाबले में मेगनस कार्लसन नें जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया ।

इसके बाद हुए दोनों मुक़ाबले ड्रॉ रहे और स्कोर 2-2 हो गया । टाईब्रेक में इसके बाद 5-5 मिनट के दो ब्लिट्ज़ मुक़ाबले हुए और इसमे भी दोनों खिलाड़ियों नें एक एक जीत दर्ज कर स्कोर 3-3 कर दिया । इसके बाद हुआ अरमागोदेन का रोचक टाईब्रेक जहां पर काले मोहरो से खेल रहे डिंग को 4 मिनट तो सफ़ेद मोहरो से कार्लसन को 5 मिनट दिये गए और इसमें जीत के लिए काले को ड्रॉ भी काफी होता है ओर हुआ भी यही कार्लसन डिंग के डिफेंस को तोड़ नहीं पाये और टाइब्रेक में जीत के साथ डिंग लीरेन नें 1-0 की बढ़त हासिल कर ली और अब देखना होगा हार बर्दाश्त ना कर पाने वाले कार्लसन आज कैसे वापसी करते है । 

वही दूसरे बोर्ड  पर अमेरिका के हिकारु नकामुरा नें रूस के डेनियल डुबोव को ब्लिट्ज़  के टाईब्रेक के दम पर 3.5-2.5 से जीर दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली ।

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब पर पहले दिन का खेल विश्लेषण 

देखे सभी मुक़ाबले 


 

 

 

 

 





Contact Us