सुपरबेट क्लासिक 2025 : प्रज्ञानन्दा नें अब्दुसत्तारोव को दी मात
भारत के आर प्रज्ञानन्दा नें सुपरबेट क्लासिक शतरंज के तीसरे राउंड में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में सयुंक्त बढ़त बना ली है , इसी वर्ष दुनिया के सबसे मजबूत क्लासिकल टूर्नामेंट टाटा स्टील मास्टर्स में विश्व चैम्पियन डी गुकेश को हराकर खिताब जीतने वाले प्रज्ञानन्दा के लिए सुपरबेट क्लासिकल शतरंज का खिताब जीतना उन्हे फीडे सर्किट 2025 में और मजबूत कर सकता है । बड़ी बात यह रही की प्रज्ञानन्दा की यह जीत उज्बेकिस्तान के युवा खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव के खिलाफ आई । दूसरे राउंड में यूएसए के फबियानों करूआना नें भी सबसे आगे चल रहे फ्रांस के अलीरजा फिरौजा को मात देते हुए खुद को सयुंक्त बढ़त में शामिल कर लिया । वहीं विश्व चैम्पियन डी गुकेश को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है तीसरे राउंड में मेजबान रोमानिया के बोगदान डेनियल के खिलाफ वह जीत के करीब जाकर चूक गए बल्कि अंत समय में तो वह हार के करीब थे पर किसी तरह बाजी बचाने में कामयाब रहे । पढे यह लेख तस्वीरे : Lennart Ootes / Grand Chess Tour
सुपरबेट क्लासिक शतरंज : प्रज्ञानन्दा नें अबुसत्तोरोव को हराया , बनाई बढ़त
बुखारेस्ट, रोमानिया । भारत के ग्रांड मास्टर आर प्रज्ञानन्दा नें ग्रांड चैस टूर के दूसरे पड़ाव सुपरबेट क्लासिक शतरंज के तीसरे राउंड में उज्बेकिस्तान के ग्रांड मास्टर अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक पर एक शानदार जीत दर्ज करते हुए यूएसए के फबियानों करूआना के साथ 2 अंक बनाते हुए सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है ।
सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा नें गुर्न्फ़ील्ड ओपनिंग में अपने हाथी और काले रंग के ऊंट से अब्दुसत्तारोव के राजा को ऐसा फसाया की वह अंत तक इससे बाहर नहीं आ सके और 61 चालों में उन्होने हार स्वीकार कर ली । प्रज्ञानन्दा नें पहले राउंड में हमवतन डी गुकेश और दूसरे राउंड में यूएसए के फबियानों करूआना से ड्रॉ खेला था ।
वहीं करूआना नें फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को पराजित करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की ।
भारत के विश्व चैम्पियन डी गुकेश कल एक बार फिर जीत के करीब जाकर भी आधा अंक ही हासिल कर सके , गुकेश नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए रोमानिया के डेक बोगदान डेनियल के खिलाफ एक अच्छी स्थिति हासिल कर ली थी पर कुछ गलत आकलन के चलते वह अपनी बढ़त खो बैठे , एक समय तो डेक भी जीत के करीब पहुँच गए थे पर अंत में गुकेश लगातार राजा को शह देते हुए खेल ड्रॉ करने में सफल रहे ।
लगातार 3 ड्रॉ के बाद गुकेश 1.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । उनके साथ फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा, यूएसए के वेसली सो, पोलैंड के यान डूड़ा, फ्रांस के मकसीम लागरेव और डेक बोगदान भी 1.5 अंको पर है जबकि अब्दुसत्तारोव और यूएसए के लेवान अरोनियन 1 अंक बनाकर खेल रहे है ।
Rank after Round 3
Rk. | SNo |
| Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 10 | GM | USA | 2776 | 2 | 1 | 2 | 0 | 3,25 | ||
2 | 6 | GM | IND | 2758 | 2 | 1 | 2 | 0 | 2,75 | ||
3 | 9 | GM | FRA | 2723 | 1,5 | 1 | 2 | 0 | 2,00 | ||
4 | 8 | GM | ROU | 2668 | 1,5 | 1 | 2 | 0 | 1,75 | ||
5 | 2 | GM | FRA | 2757 | 1,5 | 1 | 1 | 0 | 2,25 | ||
3 | GM | USA | 2751 | 1,5 | 1 | 1 | 0 | 2,25 | |||
7 | 1 | GM | POL | 2739 | 1,5 | 0 | 1 | 0 | 2,50 | ||
8 | 5 | GM | IND | 2787 | 1,5 | 0 | 1 | 0 | 2,25 | ||
9 | 7 | GM | UZB | 2771 | 1 | 0 | 2 | 0 | 1,25 | ||
10 | 4 | GM | USA | 2747 | 1 | 0 | 1 | 0 | 1,25 |